ये आराम का मामला है : जब द्विवेदी जी के घर में घुसकर खटिया पर बैठ गया बाघ, ग्रामीणों में दहशत
उमरिया l बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य क्षेत्र से लगे एक गांव में उस समय दहशत फैल गई जब एक बाघ ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया और फिर एक घर के अंदर खटिए पर बैठ गया।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस और वन विभाग की टीम बेल्दी गांव में डेरा डाले हुए है और बाघ को निकालने के प्रयास में लगी है लेकिन अब तक उसे सफलता नहीं मिल सकी।एक ग्रामीण ने बताया कि गांव में घुसने के बाद बाघ ने एक गाय पर हमला कर दिया और फिर दुर्गा प्रसाद द्विवेदी नाम के एक व्यक्ति के घर में घुस कर खटिए पर बैठ गया। गोपाल कोल नाम के एक ग्रामीण ने बाघ को भगाने की कोशिश की तो बाघ ने उसके पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया। शोर मचाने के बाद किसी तरह उसकी जान बची।



