विदिशा जिले की ग्यारसपुर तहसील के ग्राम औलिंजा की महिला कृषक श्रीमती लक्ष्मी कुशवाह ने आजीविका मिशन से जुड़कर स्व सहायता समूह की मदद से जैविक खेती कर अपनी आमदनी बढ़ा ली है। वह कृष्णा स्व सहायता समूह की सदस्य हैं।

    कृषि कार्य करने से उनके परिवार को नई तकनीक से खेती करने का तरीका सीखने को मिला है। कृषि सीआरपी के रूप में काम करने से आय बढ़ी और आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। वर्तमान में उनकी मासिक आय 10,500 रुपये हो गई है। परिवार का खर्च चलाने में आ रही समस्याओं का समाधान हुआ और उनकी जरूरतों की पूर्ति आसान हो गई।

   ग्रामीण समुदाय में मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति रुझान बढ़ा। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर आजीविका से भरण-पोषण करने और बच्चों की शिक्षा पूरी करने में सहायता मिली।

     परिवार में स्वयं का सम्मान बढ़ा और खुशियों का माहौल आया। वह अपने बच्चों के लिए एक आदर्श माँ बनीं हैं। पूर्व की स्थिति की बात करें तो गतिविधि से पहले परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। परिवार का भरण-पोषण करने में बहुत परेशानियां आती थीं। लेकिन वर्तमान में श्रीमती लक्ष्मी कुशवाहा का परिवार बहुत खुश है। उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। कृषि कार्य से आय अर्जन में वृद्धि हुई है।