किसान महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को दिया धन्यवाद
विदिशा जिले के ग्राम अहमदपुर के किस श्री महेंद्र सिंह यादव ने मध्यप्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रदेश में लागू की गई भावांतर योजना के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है।
अहमदपुर गांव के किसान श्री महेंद्र सिंह ने कहा कि भावांतर योजना किसानों के हित में उठाया गया सराहनीय कदम है। इस पहल से हमें हमारी मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा और खेती-किसानी और सशक्त बनेगी।
किसान श्री सिंह ने कहा कि भावांतर योजना हमारे लिए बहुत ही अच्छी योजना है। हम जैसे किसानों को इससे बहुत फायदा होगा और हमारी मेहनत की सही कीमत मिलेगी। इससे हमें खेती में और उत्साह मिलता है और भविष्य के लिए भरोसा भी बढ़ता है। हम सब किसान मानते हैं कि यह योजना हमारे लिए बड़ी मदद है और हम इसके लिए सरकार के आभारी हैं।


