जबलपुर नगर निगम ने नेपियर टाउन स्थित विशाल मेगा मार्ट पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर की गई। निरीक्षण के दौरान निगम अधिकारियों ने गंभीर लापरवाही पाई है मेगा मार्ट में आपातकालीन निकास व्यवस्था नहीं थी,मौके पर फायर उपकरण भी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा बिजली पॉइंट के पास ज्वलनशील सामग्री का अंबार लगा हुआ था। अधिकारियों ने यह भी देखा कि परिसर में गंदगी फैली हुई थी और पार्किंग व्यवस्था का अभाव था। निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने स्पष्ट किया है कि मेगा मार्ट को 15 दिन का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जाती और सुधारात्मक कदम नहीं उठाए जाते,तो विशाल मेगा मार्ट को सील कर दिया जाएगा।