लोगों के जीवन की रक्षा करने वाले पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों को डीजीपी ने किया नगद राशि से पुरुस्कृत
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दिनांक 26-03-2026 को जिला पाण्डुर्णा एवं जिला छिन्दवाड़ा भ्रमण के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था हेतु पी०टी०एस० रीवा के अधि०/कर्म० का बल डियुटी हेतु तैनात किया गया था। डियूटी समाप्ति उपरांत उक्त बल पाण्डुर्णा से पी०टी०एस० रीवा हेतु वापस रवाना हुआ।
जिला छिन्दवाड़ा के कार्यक्रम उपरांत वहाँ शामिल हुए लाभार्थी बस से वापस लौट रहे थे, उनकी बस सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसके पीछे ही अन्य वाहन से पी०टी०एस० रीवा का बल लौट रहा था, घटना के तुरन्त बाद ही पी०टी०एस० रीवा का उक्त बल, जिस हालत एवं स्थिति में बैठा था, उसी हालत में (पैरों में जूते पहने बिना) घायलों को बचाने घटना स्थल की ओर दौड़े और वहाँ गिरे हुये कांच के टुकड़ों पर चलते हुये त्वरित राहत कार्य किया । डायल-112 को सूचना दी गई और सम्पूर्ण बल द्वारा पलटी हुई बस को करीब 3 फीट तक उठाया एवं सीधा कर नीचे दबे हुए लोगों को निकाला। मौके पर पहुंचे डायल-112 एवं चौकी के बल के साथ मिल कर सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस व्दारा साहस, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यवाही से लगभग 40 लोगों का जीवन बचाया जा सका। पुलिस कर्मियों के उपरोक्त पुनीत एवं प्रशंसनीय कार्य की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं आम जन मानस व्दारा सराहना किये जाने से पुलिस की उज्जवल छवि प्रदर्शित हुई है।
अतः उक्त अच्छे कार्य हेतु निम्नालिखित अधिकारियों / कर्मचारियों को डीजीपी कैलाश मकवाणा द्वारा उत्साहवर्धन हेतु नाम के समक्ष दर्शाये अनुसार नगद राशि से पुरूस्कृत किया गया है l


