भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी  सिंह 30 सितंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं l विधानसभा में अगला प्रमुख सचिव कौन होगा इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन इतना तो तय माना जा रहा है कि एपी सिंह को अब और एक्सटेंशन नहीं मिलेगा l ऐसे में विधानसभा के सचिव अरविंद शर्मा का नाम प्रमुख सचिव के लिए प्राथमिकता से लिया जा रहा है l सूत्रों की माने तो विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर उन्हें दिल्ली से विधानसभा लेकर आए थे और उनका संविलियन भी विधानसभा में हो चुका है l वर्तमान में वे विधानसभा में सचिव के रूप में काम भी कर रहे हैं ऐसे में प्रमुख सचिव बनने की दौड़ में वे सबसे आगे हैं l