योगेश साहू बने भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय युवा सचिव ,महत्वपूर्ण दायित्व की देश से आ रहे बधाई संदेश..
भोपाल l भारत में साहू तेली राठौर समाज की एकता,अखंडता और विकास के लिए कार्य करने वाले विभिन्न संगठनों में प्रमुख संगठन भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा लगातार जागरूकता के साथ कार्य कर रहा है । जिसकी राष्ट्रीय कार्यकारणी का विस्तार एवं दायित्व वितरण का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। सक्रिय समाजसेवक, कर्तव्यनिष्ठ, सहज, व्यक्तित्व के धनी एवं प्रखर वक्ता, युवाओं की एकता, जागरूकता विकास एवं एकता के संकल्प को लिए वर्षों से समाज में कार्यरत, विभिन्न सामाजिक राजनीति संगठनों में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर के विभिन्न भूमिका एवं दायित्व निभाने वाले श्री योगेश पिता श्री मानकचन्द साहू ( नर्मदापुरम भोपाल मध्यप्रदेश ) को उनकी सामाजिक सक्रियता एवं संगठनात्मक क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय तैलीक साहू राठौर महासभा नई दिल्ली के युवा बिंग का राष्ट्रीय युवा सचिव नियुक्त किया गया है। श्री योगेश साहू को मिला भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से समाज एवं संगठन को बहुत महत्वपूर्ण लाभ होगा। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी महासभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री रामनारायण साहू बाबूजी लखनऊ तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेश नंदलाल साहू नागपुर एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एस पी गुप्ता मुंबई ,प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेंद्र साहू कीअनुशंसा पर प्रदान की गई । श्री योगेश साहू की ऊर्जावान कार्यशैली, उत्कृष नेतृत्व क्षमता तथा युवाओं को एकजुट करने की प्रतिबद्धता से संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी। उनके नेतृत्व में युवा वर्ग समाज की मुख्यधारा से जुड़कर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। यह जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए श्री साहू ने राष्ट्रीय नेतृत्व के अटूट विश्वास पर खरा उतरने हेतु,आश्वस्त करते हुए कहा समाज के सर्वांगीण विकास उत्थान के कार्य सामाजिक समरसता, एकता, अखंडता भाईबंधुत्व के साथ संगठन की गरिमा को बनाएं रखते हुए सतत् प्रयासरत होकर कार्य करेंगे , मनोनयन से देश प्रदेश , संभाग, जिले एवं देशभर के विभिन्न समाजसेवियों ने शुभकामनाएं दीं।
श्री योगेश साहू पूर्व एवं वर्तमान में विभिन्न पद पर कार्यरत रहे है । वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक , भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रतिष्ठित संस्था महाराणा प्रताप नगर व्यापारी महासंघ भोपाल के अध्यक्ष पद पर आसीन है। पूर्व में भाजपा मंडल ओर शक्ति केंद के विशेष पद पर भी रहे । वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा उत्कृष्ट निर्वाचन कार्यो में सहयोग के लिए वार्षिक जिला स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया जो कि माननीय राज्यपाल महोदय जी की उपस्थिति में हुये कार्यक्रम में भोपाल कलेक्टर श्री कौशलेंद्र सिंह जी ने प्रदान किया है। इसके साथ साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों में कार्य करने वाले समाजसेवी है। उन्होंने सभी शुभेच्छु एवं शुभकामना प्रदान करने वाले सामाजिक बंधुओ का हृदय से आभार व्यक्त किया है ।



