जन-जन के विश्वास ,परिश्रम और राष्ट्रहित के संकल्प की विजय
भोपाल l मध्यप्रदेश विधानसभा के सबसे सीनियर विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने आज भाजपा और एनडीए को मिली बड़ी जीत को लेकर फेसबुक पर पोस्ट की है l उस पोस्ट के अनुसार... आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी, निर्णायक एवं जन-समर्पित नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनकी लोक-कल्याणकारी नीतियों, पारदर्शी शासन व्यवस्था और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मूल मंत्र ने जन-जन के मन में अटूट विश्वास की नींव रखी है।
विधानसभा चुनावों के ऐतिहासिक परिणाम इस विश्वास का जीवंत प्रमाण हैं। पश्चिम_बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार एवं पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा-NDA गठबंधन की सरकार बनना इस बात का संकेत है कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ दृढ़ता से खड़ी है।
यह प्रचंड जनादेश प्रधानमंत्री जी के ‘नए भारत – विकसित भारत’ के संकल्प को और अधिक गति, ऊर्जा और विस्तार प्रदान करेगा। यह विजय केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जन-आकांक्षाओं, विश्वास और विकास के प्रति समर्पण की विजय है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि हेतु BJP West Bengal , BJP Assam Pradesh एवं BJP Puducherry के सभी समर्पित पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
साथ ही, लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर सुशासन, विकास और राष्ट्रवाद को अपना अमूल्य समर्थन प्रदान करने वाली जनता-जनार्दन का हृदय से अभिनंदन एवं आभार।
यह विजय जन-जन के विश्वास, परिश्रम और राष्ट्रहित के संकल्प की विजय है।


