केन्द्रीय मंत्री के बेटे हुए चोटिल, ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हुई घटना
शिवपुरी l केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया अपनी ही कार के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से सीने में चोट लगने के कारण घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब महानआर्यमन कार के सनरूफ से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। उन्हें दर्द महसूस हो रहा था, इसलिए उन्हें जांच के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया और 40 मिनट बाद छुट्टी दे दी गई। दर असल महानआर्यमन को मांसपेशियों में चोट (मस्कुलर इंजरी) आई है, उन्हें दवाएं दी गईं और बेल्ट पहनने की सलाह दी गई है। सुबह उनका दूसरा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।



