गाजर का हलवा खाने से क्यों डर रहे लोग, जानने के लिए पढि़ए है पूरी खबर
छिंदवाड़ा में कफ सीरप उसके बाद इंदौर के भागीरथपुरा में पानी पीने से डर रहे लोग अब छिंदवाड़ा जिले के अमरवाडा़ में महालक्ष्मी बीकानेर स्वीट्स पर बने गाजर के हलवे ने भी लोगों को डरा दिया है l दरअसल बुधवार रात कुछ लोगों ने महालक्ष्मी बीकानेर स्वीट्स पर गाजर का गरमा गरम हलवा खाया उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी उन्हें पेट दर्द और उल्टियां होने लगी जिस पर उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया l लगभग 11 लोग भर्ती हुए थे जिनमें से 6 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है जिन्हें जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर कर दिया गया है l मौके पर पहुंचे एसडीम और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने सैंपल लिए हैं और जांच के लिए भेजे जा रहे हैं l सबसे बड़ी सवाल है कोई भी बड़ी घटना घटने के बाद हमारे प्रशासन की नींद खुलती है और जैसे ही मामला ठंडा होता है उसके बाद प्रशासन वापस सो जाता है इसलिए इस तरह की घटनाएं बार-बार घटती हैं l क्या फूड इंस्पेक्टर ने इस घटना के पहले कभी महालक्ष्मी बीकानेर स्वीट्स की खाद्य सामग्री की जांच की थी ..? ऐसे कई सवाल लोगों के मन में चल रहे हैं फिलहाल 11 लोगों का इलाज चल रहा है, जिस पर सब की नजर लगी हुई है.. जैसे ही लोगों को सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से इस घटनाक्रम की जानकारी लगी उसके बाद लोग दूसरी मिठाई की दुकानों पर भी गाजर का हलवा खाने से डर रहे हैं l



