पशुपतिनाथ (नेपाल) दर्शन यात्रा हेतु भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन का संचालन
भोपाल। मध्यप्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों के तीर्थ यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी द्वारा “भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन” का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन दिनांक 12 जून 2026 को इंदौर से “पशुपतिनाथ (नेपाल) दर्शन यात्रा” के लिए रवाना होगी।
यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहां से यात्री इस यात्रा में सम्मिलित हो सकेंगे।
इस 09 रात/10 दिन की धार्मिक यात्रा के दौरान यात्रियों को नेपाल के प्रमुख दर्शनीय एवं धार्मिक स्थलों जैसे चितवन राष्ट्रीय उद्यान, पोखरा एवं काठमांडू का भ्रमण कराया जाएगा।
यात्रा पैकेज (प्रति व्यक्ति – डबल ऑक्यूपेंसी)
3AC (कंफर्ट श्रेणी) – ₹ 62,710/-
2AC (डीलक्स श्रेणी) – ₹ 76,550/-
1AC (सुपीरियर श्रेणी) – ₹ 90,400/-
पैकेज की प्रमुख सुविधाएं
आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा इस सर्वसमावेशी टूर पैकेज में यात्रियों को निम्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी—
भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड एवं ऑफ-बोर्ड शुद्ध भोजन (रेल रेस्टोरेंट सेवा सहित), दर्शनीय स्थलों हेतु एसी बसों द्वारा स्थानीय परिवहन, होटल में ठहरने की समुचित व्यवस्था, टूर एस्कॉर्ट की सुविधा, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा एवं हाउसकीपिंग सेवाएं ।
इच्छुक यात्री इस यात्रा की बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन अथवा अधिकृत एजेंटों के माध्यम से कर सकते हैं।


