छिंदवाड़ा l भारत सरकार के निर्देश अनुसार टाइम ऑफ स्कूल सॉइल हेल्थ कार्ड कार्यक्रम का क्रियान्वयन के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य के 77 शासकीय स्कूलों का चयन किया गया जिसमें छिंदवाड़ा जिले के चार एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल हर्रई ,तामिया, बिछुआ और जुन्नारदेव का चयन किया गया जिसके अंतर्गत आज एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जुन्नारदेव में विद्यालय स्तरीय मिट्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डॉक्टर आरसी शर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र देलाखारी ll, सचिन दास सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी, पी एस उटटी अनुविभागीय अधिकारी कृषि संजय कुमार अरोरा प्राचार्य एकलव्य विद्यालय जुन्नारदेव, रामदास उईके अधीक्षक,जे जैन शिक्षक, रोहित कुमार डेहरिया कृषि विस्तार अधिकारी, रविंद्र डेहरिया कृषि विस्तार अधिकारी, चूड़ामण सोनारे विकासखंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा, कुमारी मनीषा धुर्वे कृषि विस्तार अधिकारी एवं संस्था के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।  कार्यक्रम में समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अधिकारियों द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व का महत्व मिट्टी नमूना लेने का तरीका सॉइल हेल्थ कार्ड पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री करने की जानकारी प्रदान की गई l