जब उज्जैन की गलियों में कपिल देव ने लगाए छक्के-चौके
उज्जैन । भारतीय क्रिकेट के पूर्व ऑलराउंडर और देश को पहला वर्ल्ड कप दिलाने में कप्तान की भूमिका में रहे कपिल देव अपने एक मित्र उज्जैन के सोनी परिवार से मिलने पहुंचे थे
इस दौरान बच्चों को फ्रीगंज क्षेत्र में क्रिकेट खेलते देखा तो उनसे रहा नहीं गया और प्लास्टिक बाल से क्रिकेट खेलते हुए चौके छक्के लगाये
इस दौरान इस जैनरेशन के बच्चे उस वक्त के हीरो कपिल को पहचान नहीं पाए,,तो वहां पर मौजूद पेरेंट्स बोले अरे यह कपिल देव है,, कपिल देव,,
कपिल सादगी पूर्ण ढंग से उज्जैन आए और चले भी गए इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के जनसैलाब के चलते वहां प्रोटोकॉल मांगकर व्यवस्था भी बिगाड़ने में दूरी बनाई रखी,, हां इतना जरूर कहा कि बाबा महाकाल की नगरी में बहुत शांति है मन करता है यही बस जाऊं,,सच में यह बाबा महाकाल का ही प्रताप है कि इस क्षेत्र में जो भी व्यक्ति प्रवेश करता है उसे मानसिक रूप से अत्यंत शांति का अनुभव होता है आज बीते एक दो वर्ष में वर्कलोड बड़ा है यह सही है वरना अधिकारी वर्ग भी देश के कोने-कोने में ड्यूटी कर चुका होते हुए जब उज्जैन में उन्हें यह मौका मिलता है तो यहां पर अलग ही सुकून महसूस होता है l



