ग्वालियर की कैंसर पहाड़ी से महात्मा गांधी लॉ कालेज की 19 साल की छात्रा का अपहरण हो गया था। आरोप जीतू पर ही लगाया गया था। इस मामले में कंपू पुलिस ने अपहरण का मामले की एफआईआर भी दर्ज कर ली थी। आरोपी की तलाश चल रही थी। वह बिना नंबर की कार से आया था। लेकिन एक वीडियो  आया, जिसमें दोनों साथ हैं। कमरे में हैं और दोनों हंस रहे हैं। इसमें जीतू कहता है, यह मेरी गर्लफ्रेंड है। हम दोनों अपनी मर्जी से आए हैं। अपहरण जैसी कोई बात नहीं है। ढाई साल से रिलेशनशिप में हैं। लेकिन जब तक छात्रा पुलिस के सामने बयान नहीं देगी तब तक इस वीडियो के वायरल होने का कोई मतलब नहीं है हालांकि वायरल वीडियो ने जांच की दिशा को एक नया मोड़ जरूर दे दिया है l पुलिस को बिना नंबर की कार की तलाश थी। यह चिराग गुर्जर की निकली। चिराग जीतू का दोस्त है। उसे उत्तर प्रदेश के जालौन से पुलिस ने पकड़ा है। कार भी बरामद हो गई है।