पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना के अंतर्गत आने वाले माधवगंज इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है l इससे क्षेत्र में आक्रोश है दरअसल सोनू कुशवाहा नाम की महिला अपने दो बच्चों के साथ यहां रहती है l उसका पति काम के सिलसिले में पंजाब में रहता है l रात में महिला के घर बदमाश घुसे और उन्होंने चोरी की ,महिला और उसके बड़े बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया और गला दबा दिया गया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई l एक डेढ़ साल का बच्चा जीवित है उसके रोने की आवाज के बाद लोगों को मालूम चला कि यहां क्या घटना घटी है l पुलिस मौके पर पहुंची है और विवेचना कर रही है l महिला के पति को सूचित कर दिया गया है ,वह पंजाब से आ रहा है l नाराज लोगों ने चौराहे पर चक्का जाम किया और विरोध प्रदर्शन किया l