विदिशा l दीपनाखेड़ा थाना क्षेत्र में 1000 वर्ष पुराने प्राचीन विष्णु मंदिर में मूर्ति खंडित करने की घटना का अंततः पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सोने की मूर्ति चोरी करने की नीयत से मंदिर में घुसे थे।

ग्राम गोपालनगर स्थित राज्य संरक्षित प्राचीन विष्णु मंदिर में 8 फरवरी की रात अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर भगवान विष्णु की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। 
घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल टीम भोपाल और फिंगरप्रिंट टीम द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें 360° दृष्टि अभियान के कैमरों से अहम सुराग मिले।
14 फरवरी को भोपाल-सिरोंज मार्ग पर ग्राम सुहाया के पास घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। पूछताछ में दीपक पचोरे और राकेश कहार ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के पास से होंडा शाइन मोटरसाइकिल, हेलमेट और लोहे की रॉड बरामद की गई