चौरई l हिवरखेड़ी चौकी क्षेत्र में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके चलते अधिकारियों को पीछे हटकर हिवरखेड़ी चौकी में शरण लेनी पड़ी।पुलिस ने इस मामले में ग्राम मानेगांव निवासी 12 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 221, 132, 324(4), 296 एवं 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में शंभु दयाल वर्मा, मट्टो बाई, अजब सिंह, अनीता, जीत सिंह, भगत सिंह, ब्रजबती, अंजू, कलम सिंह, सविता, रूप सिंह और रामरानी शामिल हैं।