भोपाल l मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने राज्य में पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 7,500 पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू होगी जो 29 सितंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के प्रमुख शहरों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, रतलाम, सतना और नीमच शामिल हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपए, एससी, एसटी, ओबीसी और विकलांग कैटेगरी में शामिल अभ्यर्थियों को 250 रुपए आवेदन फीस देनी होगी।