मंडला l चुटका परमाणु विद्युत परियोजनाएनपीसीआईएल द्वारा चुटका पुर्नवास एवं पुनर्स्थापन कॉलोनी गौंझी रैयत के परिसर में ऊर्जा से उजालावृक्षों से जीवन अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइकेमंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्तेजिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशरामसांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झाकलेक्टर श्री सोमेश मिश्राअपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंहडिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफएसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम तथा एनपीसीआईएल के अधिकारियों ने परिसर में पौधा लगाया।

            कार्यक्रम का उद्देश्य परिसर में पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा। विदित हो कि परमाणु विद्युत परियोजना की स्थापना के कारण विस्थापित हुए परिवारों को ग्राम गौंझी रैयत में नवीन परिसर में पुर्नवास कराया गया है। परिसर में कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रीमती उइके ने अधिकारियों से विस्थापित परिवारों के आवाससामुदायिक भवनस्कूलआंगनबाड़ी केन्द्रहाट-बाजार तथा नलजल की पाईपलाईन के संबंध में जानकारी ली। साथ ही मुख्य मार्ग पर मोड़ के पहले साईनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए।