बैतूल कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया। जनसुनवाई में बैतूल तहसील के ग्राम कुमारिया मलाजपुर के किसानों ने आवेदन के माध्यम से फसल नुकसानी का मुआवजा दिए जाने की मांग की। किसानों ने बताया कि बारिश के चलते खेतों में लगी फसल  पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बैतूल तहसीलदार को बर्बाद फसल का शीघ्र सर्वे कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र किसानों को मुआवजा समय पर मिलना चाहिएइसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैनसंयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारीकर्मचारी उपस्थित रहे।

       जनसुनवाई में ग्राम लाखापुर निवासी पुष्पेंद्र उर्फ शंकर ने भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज किए जाने के लिए आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बैतूल तहसीलदार को प्रकरण का शीघ्र निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। ग्राम सुरगांव निवासी पुष्पा बाई रावंधे ने आवेदन के माध्यम संबल योजना की राशि प्राप्त नहीं होने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने श्रम विभाग के अधिकारी को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। बैतूल तहसील के ग्राम उमरवानी निवासी माखनलाल यादव ने अनावेदक द्वारा बिजली चोरी एवं मानसिक प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने एमपीईबी के अधिकारी को प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए।

अवैध अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश

       भीमपुर तहसील के ग्राम सिंगारचौड़ी निवासी हरकचंद्र यादव ने अनावेदकों द्वारा आबादी वाली भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर रास्ता बंद किए जाने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने भीमपुर तहसीलदार को प्रकरण की जांच कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बैतूल तहसील के कुसमी निवासी भंगू चौकीकर ने मीटर वाचक द्वारा मीटर रीडिंग की पर्ची नहीं दिए जाने की शिकायत की। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने एमपीईबी के अधिकारी को प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए।

भूमि का पट्टा दिए जाने की लगाई गुहार

       मुलताई तहसील के ग्राम महतपुर निवासी शंकर साहू ने आवेदन के माध्यम से अनावेदकों द्वारा मकान का काम रोके जाने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मुलताई तहसीलदार को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। आमला तहसील के ग्राम ससुन्द्रा निवासी किसन सिंह तोमर ने खसरा में दर्ज कुआं को हटाकर भूमि असंचित किए जाने के संबंध में आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मुलताई तहसीलदार को प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। शाहपुर तहसील के ग्राम कोयलबुड्डी निवासी राम भरोसे ने भूमि का पट्टा दिए जाने के लिए आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने शाहपुर तहसीलदार को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए।

 

कृषि भूमि का सीमांकन करने के दिए निर्देश

       भैंसदेही तहसील के ग्राम सावलमेंढा निवासी शंकर पंद्राम ने निजी भूमि पर हुए कब्जे को हटाए जाने के लिए आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने भैंसदेही तहसीलदार को प्रकरण की जांच करने का कारण के निर्देश दिए। आमला तहसील के ग्राम बड़गांव के  ग्रामीणों ने शासकीय भूमि का पट्टा प्रदान किए जाने के लिए आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। भैंस देही तहसील के ग्राम जमन्या निवासी पूरनलाल मेहरा ने कृषि भूमि का सीमांकन करने और अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने भैंसदेही तहसीलदार को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए।