राज्य मंत्री श्री लोधी ने दीपावली के पावन पर्व पर दी बधाई

भोपाल l संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर हार्दिक बधाई दी है और मंगलकामना की है। राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा कि इस वर्ष की दीपावली ऐतिहासिक है। 500 वर्षों की लंबी प्रतिक्षा के बाद भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत यह पहली दीपावली हैं। यह दीपावली हम सभी के लिए महत्वपूर्ण हैं। अयोध्या में भी दीपोत्सव का पर्व भव्य रूप में मनाया जा रहा है। सनातन धर्म के लिए आज विजय पर्व है।
राज्य मंत्री श्री लोधी ने माँ लक्ष्मी से सभी के सुखद, निरोगी, कल्याणकारी और मंगलमय जीवन के लिए कामना की है।