संभल पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया था जो तंत्र क्रिया के जरिए धनवर्षा का दावा करते थे। गरीब घर की लड़कियों को अपने यहां लाकर उनके प्राइवेट पार्ट की पूजा करते थे। इस दौरान लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए जाते थे। पुलिस तब चौंक गई जब इन लोगों के पास से 200 लड़कियों के अश्लील वीडियो बरामद हुए। संभल में धनारी थाना पुलिस ने तंत्र क्रिया के नाम पर लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाने वाले गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी मथुरा स्थित जीएलए यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन साइंस का प्रोफेसर है। पुलिस ने दावा किया कि  लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पूजा होती थी और धनवर्षा कराई जाती थी। इस दौरान बनाए गए अश्लील वीडियो बेचे जाते थे। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कई लड़कियों की तस्वीरें, अश्लील वीडियो और धनवर्षा गैंग के कोडवर्ड में की गई बातचीत की चैट मिले हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी बीते तीन वर्षों से गरीब लड़कियों को इस गिरोह से जोड़ने का काम कर रहा था। पूछताछ के दौरान गिरोह के 4-5 अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन, तंत्र सामग्री, एक कछुआ, हथियार आदि सामान बरामद किया है।