अब महिलाएं देश की बागडोर संभालने के लिए आगे बढ़ रही हैं
भोपाल l पूर्व मंत्री एवं नौ बार के विधायक विधायक गोपाल भार्गव ने सदन में कहा कि महिलाओं को आज भी उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को दुर्दशा से उभारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी सरकार संसद में महत्वपूर्ण कानून लेकर आई है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि पुरुष प्रधान मानसिकता को समाप्त करने का काम हमारी सरकार कर रही है और अब महिलाएं देश की बागडोर संभालने के लिए आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक नारी-प्रधान देश है, जहां हम महिलाओं को शक्ति के रूप में पूजते हैं। लेकिन विडंबना यह है कि पूजा तो करते हैं, पर उन्हें कानून की वास्तविक शक्ति देने में पीछे रह जाते हैं।उन्होंने श्रमिक महिलाओं की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले महिलाएं सिर पर लकड़ी ढोकर घर आती थीं और फिर खाना बनाती थीं। उनकी दुर्दशा हमने नजदीक से देखी है। अंत में उन्होंने कहा कि हम बातें तो बहुत करते हैं, लेकिन महिलाओं के वास्तविक कल्याण के लिए अभी भी अपेक्षित कार्य नहीं कर पा रहे हैं।


