एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार...? ऐसे हो रहा नारी शक्ति वंदन ...?
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिला अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाली ख़बर सामने आयी है। जहाँ गर्भवती महिला को एक एम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल में लाया गया था। इस दौरान महिला के बच्चे की उसके गर्भ में ही मौत हो गई। इस कारण से एम्बुलेंस में खून के छींटे लग गए। एंबुलेंस के चालक द्वारा महिला के पति से कहा गया कि वे हैं उसकी एम्बुलेंस पर लगे हुए खून के दागों को पानी से साफ करे। पति के व्यस्त होने के कारण उनके घर की ही एक महिला ने एम्बुलेंस पर लगे हुए खून के धब्बों को पानी से साफ़ किया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल प्रभाव से एम्बुलेंस के चालक को उसकी नौकरी से हटा दिया गया वहीं अस्पताल के डॉक्टर और नर्सों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है साथ ही यह चेतावनी दी गई है कि आइंदा इस तरह का दुर्व्यवहार किसी भी मरीज़ या उसके परिजन के साथ नहीं होना चाहिए।


