मंडला l लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित खिलाड़ी शुचि उपाध्याय का बुधवार को मंडला आगमन होने पर उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। उन्होंने शुचि उपाध्याय का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मोबाईल पर शुचि उपाध्याय से बात की और उन्हें इस सफलता पर बधाई व शुभकामनाएं दी।