क्या बंगाल में सफल होगा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कमांड और बंसल का बूथ-तंत्र
पश्चिम बंगाल में भाजपा जी जान से मेहनत कर रही है l प्रधानमंत्री हो, गृह मंत्रियों या फिर भाजपा के अन्य दिग्गज सभी मैदानी मोर्चे पर मुकाबले में डटे हुए हैं l देश के गृह मंत्री अमित शाह का पिछले 15 दिनों से कोलकाता में डेरा डाले हुए हैं और उन सीटों पर पसीना बहाना, जहां कभी भाजपा का झंडा तक नहीं दिखता था, इस बात का प्रमाण है कि भाजपा के इस सियासी चाणक्य ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। शाह ने रिमोट कंट्रोल छोड़कर खुद मोर्चा संभाला है। उनके साथ साये की तरह डटे हैं भाजपा महासचिव सुनील बंसल। वही बंसल, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में बूथ स्तर पर जीत का रसायन तैयार किया था, यहां मुकुल राय की कमी को अपनी सूक्ष्म संगठनात्मक दृष्टि से भर रहे हैं। शाह मंचों से हुंकार भरकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहे हैं, तो बंसल पर्दे के पीछे से एक-एक बूथ का ऐसा गणित सेट कर रहे हैं, जिसमें तृणमूल की हनक और दबंगई का तोड़ निकाला जा सके।


