बैतूल l महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष-2025 के लिए आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर 1 अप्रैल 2025 से प्रारंभ है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री गौतम अधिकारी ने बताया कि यह पुरस्कार प्रति वर्ष बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौ‌द्योगिकी पर्यावरण तथा कला और संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है। 05 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा (31 जुलाई 2025 तक) जो भारतीय नागरिक है और भारत में रहता है पुरस्कार के लिये पात्र है। नामांकन/आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल   https://awards.gov.in के माध्यम से प्राप्त किए जायेंगे। पुरस्कारों के लिए स्व-नामांकन और सिफारिशों, दोनों पर विचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल   https://awards.gov.in पर उपलब्ध है।