इंदौर l राजा की हत्या में नारियल काटने के उपयोग में आने वाला चाकू का इस्तेमाल किया गया है। जो कि नया है। हत्या सुनियोजित तरीके से की गई, उसके लिए हथियार खरीदा गया था। हत्या के बाद राजा का शव खाई में फेंका गया है। पुलिस ने शव मिलने वाले स्थान के आसपास खोजबीन की। वहां राजा का मोबाइल भी मिल गया है, लेकिन दो अन्य मोबाइल सोनम के पास थे। वह अब तक नहीं मिले है। 

पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई। परिजन शव लेकर इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं लेकिन सोनम का 12 वें दिन भी पता नहीं चला। आज सुबह फिर उसकी तलाश शिलांग पुलिस ने शुरू कर दी है।

 शिलांग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को लापता हो गए थे। आखिर हत्या के पीछे कौन है। इसका पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है l शक है कि हत्या साजिश के तहत तो नहीं की गई है और किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ तो नहीं है।