एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजस्व मंत्री ने इछावर में किया पौधरोपण

सीहोर l राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा एवं अनेक जनप्रतिनिधियों ने इछावर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने पौधरोपण कर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पेड़ों से मानव जीवन का अस्तित्व है, पेड़ हम सभी के जीवन रक्षक है। पेड़ वातावरण के तपमान को कम करते हैं और हमें एक सुंदर और स्वच्छ प्राणवायु प्रदान करते हैं।
राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि हम सभी यदि आज पेड़ लगाएंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती। हम सभी को जागरूक होना होगा और अधिक से अधिक पेड़ लागने होंगे, ताकि भविष्य में मानव जीवन के लिए उत्पन्न होने वाले जलवायु परिवर्तन के खतरे को रोका जा सके और पृथ्वी पर जीवन को एक सुरक्षित भविष्य दिया जा सके। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, इछावर नगर परिषद अध्यक्ष श्री देवेंद्र वर्मा, श्री रवि मालवीय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
विकसित विकसित कृषि संकल्प अभियान के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
राजस्व मंत्री श्री वर्मा इछावर जनपद पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर 07 जून को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।