MP - मुंह पर हमला करने वाले रहस्यमयी जानवर की दहशत ,अब तक छह लोगों की मौत

बड़वानी जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम लिंबई में इन दिनों किसी अनजान रहस्यमयी जंगली जानवर की दहशत देखी जा रही है। इस जानवर ने अलग-अलग स्थानों पर घरों के बाहर सो रहे तीन गांवों के कुल 17 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। प्रारंभिक इलाज के बाद इन सभी की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी, लेकिन धीरे धीरे अबतक इनमें से अकेले लिम्बई ग्राम के 6 लोगों की मौत हो चुकी है। उसके बाद से लिंबई ग्राम में भय का माहौल बना हुआ है। ग्राम के सरपंच पति राकेश जमरे के अनुसार, जानवर ने उनके गांव के 13 लोगों और 5 पशुओं पर हमला किया था। इनमें से 6 लोग और 4 पशु मारे गए हैं। सभी पीड़ितों पर मुंह के पास ही हमला किया गया था। ये हमले सुबह 4 से 6 बजे के बीच हुए थे, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी वन विभाग जानवर की पहचान नहीं कर पाया है।