सागर l कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग सागर एवं इफको के संयुक्त तत्वाधान में खरीफ फसलों की तैयारी एवं नैनो उर्वरकों के उपयोग हेतु डॉ डी.के सोलंकी राज्य विपणन प्रबंधक इफको के मुख्य आतिथ्य एवं  श्री राजेश त्रिपाठी संयुक्त संचालक कृषि सागर संभाग की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में  प्रतीक गुप्ता क्षेत्रीय अधिकारी सागर द्वारा नैनो उर्वरकों के समसामयिक महत्व एवं उपयोग विषय पर परिचर्चा की गई,  डॉ डी. के.सोलंकी राज्य विपणन प्रबंधक इफको  भोपाल द्वारा इफको के कृषि एवं किसानों को समर्पित इफको ने नवाचार उत्पाद एवं अंतराष्ट्रीय  परिदृश्य को देखते हुए उर्वरकों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की वर्तमान परिस्थिति पर प्रकाश डाला, डॉ आशीष त्रिपाठी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र देवरी द्वारा विभिन्न खरीफ फसलों में उर्वरक प्रबंधन एवं रोग  कीट  नियंत्रण विषय पर उद्बोधन दिया गया ।
श्रीमती इंदिरा त्रिपाठी अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन जबलपुर द्वारा गुण नियंत्रण विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया, श्री कमल जैन उपसंचालक संचनालय भोपाल द्वारा MP किसान App के बारे में तकनीकी परिचर्चा की गई। 

श्री राजेश त्रिपाठी संयुक्त संचालक कृषि सागर संभाग द्वारा  उपस्थित  जिले के समस्त कृषि अधिकारी कर्मचारियों को खरीफ 2025 में   शासन एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के लक्ष्यों की आपूर्ति हेतु प्रोत्साहित किया गया।
श्री मुकेश प्रजापति परियोजना संचालक आत्मा  सागर द्वारा प्राकृतिक खेती विषय पर उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी दी गई,
श्री जयदत्त शर्मा सहायक संचालक कृषि सागर द्वारा सोयाबीन में  मेड़ नाली पद्धति के माध्यम से बुआई के बारे में जानकारी दी गई।
अन्य विशिष्ट अतिथियों में मंडल प्रबंधक मार्कफेड सागर श्री रोहित बघेल, सहायक संचालक श्री संजय पाठक,अनिल राय,  कुमुद कोरी नेहा सौहगौरा जिले के सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गण, कृषि विस्तार अधिकारी, समस्त ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक साहित लागभग 140 प्रतिभागियों  की उल्लेखनीय उपस्थिति  रही।