जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता रथ को मंत्री सुश्री भूरिया ने दिखाई हरी झंडी
झाबुआ l धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समापन वर्ष के उपलक्ष्य में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 01 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक ‘‘जनजातीय गौरव पखवाड़ा’’ के अंतर्गत जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज शाम को महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कलेक्टर नेहा मीना की उपस्थिति में जनजातीय गौरव पखवाड़ा के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए प्रदेश की गौरवशाली जनजातीय सांस्कृतिक धरोहर एवं जनजातीय महानायकों भगवान बिरसा मुण्डा, टंट्या मामा, शंकरशाह-रघुनाथ शाह, रानी दुर्गावती, शहीद भीमा नायक, माता शबरी आदि के जीवन चरित्र से नागरिकों को अवगत कराएगा तथा समाज में जनजातीय गौरव और प्रेरणा की भावना का प्रसार करेगा।
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री आर एस बघेल , अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।


