आजकल में जारी हो सकती है निगम मंडलों की सूची
भोपाल l मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद फाइनल हुई सूची पर भाजपा हाईकमान की मोहर भी लग गई है। दो -तीन नामों के कारण यह लिस्ट रुकी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि अंतिम रूप से चर्चा के बाद आजकल में घोषणा हो सकती है।
जो नाम संभावित है, उनमें प्रमुख रूप से पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और पूर्व मंत्री कमल पटेल , पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, पूर्व मंत्री इमरती देवी, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, पूर्व मंत्री अजय बिश्नोई जैसे नेताओं के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा चेतन सिंह, शैलेंद्र कुमार जैन, ध्रुव नारायण सिंह, प्रदीप लारिया आदि के नाम भी सूची में शामिल बताए जा रहे हैं।


