अमरकंटक । माँ नर्मदा जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत माँ नर्मदा रामघाट के दक्षिणी तट पर माँ नर्मदा की सांध्यकालीन सामूहिक महाआरती की गई। इस दौरान पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ सस्वर नर्मदाष्टक व माँ नर्मदा उपासना मंत्र एवं आरती का गायन कर वंदना की ।

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने मां नर्मदा की महाआरती की।

महाआरती में अनुविभागीय अधिकारी पुष्पराजगढ़ (राजस्व) श्री वसीम अहमद भट्ट, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री चैन सिंह परस्ते पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ श्री हीरा सिंह श्याम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, अमरकंटक स्थित आश्रमों के साधु-संत, पुजारी, जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिक तथा जिले के अन्य अंचलों से पधारे श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।