गुना विधायक पन्नालाल ने एक मंत्री की मौजूदगी में दो टूक कहा है कि सिलेक्टेड लोग इलेक्टेड लोगों पर हावी हैं। यहां हम मंदिर में खड़े हैं, हमे प्रसाद ही नहीं मिल रहा है। सिलेक्टेड का मतलब उनका अधिकारियों और कर्मचारियों से था। उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं न... आप तो मरघट से उठाकर ले आओ, मरघट से जगा लाओ और उन्हें भोजन कराओ। कौन का संरक्षण है ऐसे लोगों को। क्या गुना के पास जो उपक्रम बने हुए हैं, वो लोकहित के हैं क्या, जनहित के हैं क्या। उनसे ऐसा लगता है कि क्या कि विकास हो रहा है। इस पर सन्नाटा छा गया वैसे भी विधायक अपने बेवाक बोल के लिए जाने जाते हैं l