मुंबई l टी20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर भारतीय टीम की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है 'कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे। हो गया।' अमिताभ बच्चन के कैप्शन से लगता है कि उन्होंने टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच नहीं देखा है। इसलिए भारत जीत गया है।