शादी की खुशियों के बीच दहशत की एंट्री, जब दूल्हा और दुल्हन रह गए सन्न
बालाघाट l एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ खुशियों से भरी एक शादी की बारात उस समय दहशत में बदल गई, जब अचानक एक बाघ दूल्हा-दुल्हन की चलती गाड़ी के सामने आ धमका। यह घटना आज सुबह करीब 9 बजे मुरझड़ से गर्राबोड़ी मार्ग पर एक नाले के पास हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन की सजी हुई कार जैसे ही नाले के पास पहुँची, झाड़ियों से निकलकर एक बाघ सीधे सड़क पर आ गया। अचानक बाघ को सामने देख ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाए। कार के अंदर मौजूद दूल्हा, दुल्हन और अन्य परिजन कुछ पलों के लिए सन्न रह गए। बाघ काफी देर तक सड़क पर ही डटा रहा l


