एंबुलेंस में अपहरण करके एमपी से यूपी ले जाई जा रही थी संदिग्ध महिलाएं
छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से कुछ महिलाओं को यूपी भेजा जा रहा था l डायल 100 को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे एंबुलेंस को पकड़ा है l एंबुलेंस में बैठे सेवादार ने बताया कि यह महिलाएं बागेश्वर धाम में ही रह रही थी लेकिन यह वहां चोरी ,चैन स्नेंचिंग जैसी घटनाओं में शामिल थी इन्हें आश्रम छोड़ने को कह दिय दिया गया था परंतु यह फिर भी नहीं जा रही थी इसलिए इन्हें छोड़ने के लिए सेवादार खुद जा रहे थे l परंतु सेवादार इस बात का जवाब नहीं दे सके कि इन्हें सामान्य वाहन की बजाय एंबुलेंस में क्यों ले जाया जा रहा था..? फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है, पूछताछ के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो पाएगा l मामला लव कुश नगर थाने का बताया जा रहा है l एंबुलेंस में बैठी महिलाओं को देखकर लोगों को शक हुआ इसलिए लोगों ने डायल 100 को फोन लगाकर सूचना दी l


