ग्राम सभाओं में दी गई भावंतर योजना क़ी जानकारी
गांधी जयंती 2 अक्टूबर को जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में खास तौर पर सोयाबीन फसल के किसानों को पूरे दाम दिलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा शुरू क़ी गई भावान्तर भुगतान योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी।
ग्राम सभाओं में बताया गया इस योजना का उद्देश्य, एम.एस.पी., पंजीयन अवधि, मोडल रेट तथा कृषकों को मंडी में विक्रय फसल के योजनातर्गत भुगतान होने वाली अंतर की राशि इत्यादि कि जानकारी दी गयी ।
पंजीयन क़ी प्रक्रिया
जिले में मुख्यतः विकास खंड घाटीगांव में सोयाबीन की फसल उगाई जाती है। शासन द्वारा ग्वालियर जिले किसानों के पंजीयन के लिए 3 पंजीयन केंद्र
सहकारी समिति मोहना, करई एवं घाटीगांव बनाये गए हैं। इन किसान निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। तथा सशुल्क पंजीयन ग्राहक सेवा केंद्र/ एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क तथा एम.पी. किसान एप के माध्यम से कराया जा सकता है। पंजीयन 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक कृषक करा सकते है ।
भुगतान
15 दिवस में भावान्तर की राशी का किसान के आधार लिंक बैंक खाते में सीधे अंतरित किया जावेगा ।
विक्रय अवधि-
किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए दिनांक 24 अक्टूबर 2025 से दिनांक 15 जनवरी 2026 तक मंडी में अपनी फसल विक्रय कर सकेंगे ।



