दिल्ली से सटी गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में ईद के मौके पर अपने ही दोस्त सूर्या चौहान को बुलाकर बेरहमी से उसका कत्ल करने वाला असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है l उसे गाजियाबाद पुलिस ने इंदिरापुरम के अभयखंड में हुए एनकाउंटर में शनिवार रात ढेर कर दिया है l इस एनकाउंटर में एक सिपाही भी घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है l दरअसल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बकरीद के दिन एक दुखद और चौंकाने वाली घटना घटी ,17 वर्षीय हिंदू छात्र सूर्या चौहान को उसके कुछ पुराने मुस्लिम परिचितों ने चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया l बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई l यह पूरा मामला खोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ है l एफआईआर और उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह घटना 28 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे शर्मा डेरी वाली गली में हुई. सूर्या अपने दोस्त आयुष और विक्की के साथ घर के पास घूम रहा था l इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले असद नाम के व्यक्ति ने सूर्या को फोन करके बकरीद की पार्टी के बहाने गली नंबर दो के पास बुलाया l सूर्या के दोस्तों ने बताया कि असद ने उन्हें कहा था, 'क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, हम दिखाते हैं.' जब सूर्या और उसके दोस्त वहां पहुंचे तो असद, नवाब, फरहान, आतिफ, सारिक और कुछ अन्य युवक पहले से मौजूद थे l आरोपियों ने अचानक सूर्या को घेर लिया और बड़े-बड़े चाकुओं से उसके शरीर पर कई वार कर दिए l सबसे गंभीर चोट उसके पेट में लगी. हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले और घायल सूर्य चौहान की मौत हो गई थी।