जबलपुर l भिटौनी रेलवे स्टेशन के साइडिंग यार्ड खड़े रेल के इंजन से लगातार डीजल चोरी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए RPF ने जाल बिछाकर आरोपियों को दबोचने का प्लान बनाया और जैसे ही डीजल चोरी करने एक बार फिर चोरों का गिरोह साइडिंग यार्ड पहुंचा, वैसे ही आरोपियों को 200 लीटर डीजल के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया l

 आरोपियों के पास से 200 लीटर डीजल और एक कार जब्त की है। RPF ने मामले में अरविंद केजरीवाल सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  केजरीवाल पाटन का चोर है। फिलहाल RPF पकड़े गए सभी आरोपियों अरविंद केजरीवाल, शेख इस्माइल, आशीष कुमार, यशवंत गौंड और माधव रैकवार से पूछताछ कर रही है