केंद्रीय मंत्री की हार-जीत पर टिकी मध्यप्रदेश भाजपा के नेताओं की नजरें
तमिलनाडु के अविनाशी विधान सभा क्षेत्र पर मध्य प्रदेश भाजपा के नेताओं की नजरें लगी हुई हैं। दरअसल विधानसभा की इस सीट से केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन चुनाव लड़ रहे हैं, जो मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद है। यदि मुरुगन चुनाव जीतते हैं तो अपनी राज्यसभा की सीट खाली करेंगे। इस वजह से मध्य प्रदेश भाजपा के कई नेताओं की निगाहें इस विधानसभा सीट पर हैं।


