जब देखते ही देखते नारियल पेड़ बन गया आग का गोला
आकाशीय बिजली गिरने से नारियल का पेड़ बना आग का गोला
महाराष्ट्र के पुणे (भादलवाडी) में एक नारियल के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है। बिजली गिरने से पेड़ में भीषण आग लग गई और वह कुछ ही पल में जलकर राख हो गया। बिजली गिरने से पैदा हुई भीषण गर्मी के कारण पेड़ के अंदर का पानी भाप बनकर उड़ जाता है, जिससे पेड़ जलकर नष्ट हो जाता है l


