मध्यप्रदेश - कांग्रेस और भाजपा सरकारों में मंत्री रहे दिग्गज नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

दिल्ली l मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमारी पार्टी में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री अखंड प्रताप सिंह यादव शामिल हुए हैंl वे तीन बार विधायक और दो बार मंत्री रहे हैंl अखंड प्रताप सिंह यादव टीकमगढ़ से विधायक रहे हैंl इनके पिताजी स्वतंत्रता सेनानी रहे हैंl आपातकाल के विरुद्ध आंदोलन से निकले हैं और जनता पार्टी से जुड़े रहेl
चार दशक से अधिक के राजनैतिक जीवन में यादव जनता पार्टी, कांग्रेस और भाजपा समेत कई दलों से जुड़े रहे हैं। वह मध्यप्रदेश विधानसभा के तीन बार सदस्य रह चुके हैं तथा वह कांग्रेस और भाजपा के सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।