पश्चिम बंगाल के हुगली में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी पर हमले की खबर है। टीएमसी नेता का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर यह हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि उनके सिर पर ड्यूज गेंद से वार किया गया। कल्याण बनर्जी हुगली के चंडीपुर जा रहे थे इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन्हें काले कपड़े दिखाए और उनका भारी विरोध किया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। एक तरफ चर्चा इस बात की भी हो रही है कि कहीं यह सुवेंदु सरकार को बदनाम करने के लिए झूठा प्रोपेगेंडा तो नहीं रचा जा रहा है क्योंकि दोनों ही नेताओं के ऊपर जिस तरह से हमला होना बताया जा रहा है वह संदिग्ध प्रतीत होता है l वहीं दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस के दोनों नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है । अब सच्चाई क्या है यह पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद ही सामने आ पाएगा l