भोपाल - 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई ने राष्ट्र ध्वज फहराया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक श्री अशोक कडेल विशेष रूप से उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव श्री मंडलोई ने मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों और सुरक्षा स्टाफ को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। अपर मुख्य सचिव श्री मंडलोई ने इसके पहले विंध्य कोठी में भी ध्वज फहराया।