पन्ना l  मध्यप्रदेश की पन्ना पुलिस ने किसानों की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। खाद और बीज का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का लालच देकर यह गिरोह अब तक लाखों की ठगी कर चुका है। मामला पन्ना के शाहनगर का है, जहाँ एक किसान को झांसे में लेकर आरोपियों ने 2.34 लाख रुपये ठग लिए। जब किसान को धोखाधड़ी का अहसास हुआ, तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच की कमान संभाली। पुलिस की टीम सीधे उत्तर प्रदेश के सीतापुर पहुँची और वहां से गिरोह के दो मुख्य सदस्यों को धर दबोचा।