इंदौर से कटनी जाने के लिए इंदौर बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस से निकली महिला वकील अर्चना तिवारी लापता है l वह 7 अगस्त को इंदौर से निकली थी परिजनों की अंतिम बार उनसे बात सुबह 10:15 पर हुई थी उस समय लोकेशन भोपाल के आसपास की बताई जा रही है l उसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया है और उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा है l कटनी पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की है, निरंतर सीसीटीवी फुटेज खंगालना जा रहे हैं लेकिन अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं लगी है कि आखिर महिला वकील अर्चना तिवारी कहां गुम हो गई है l अचानक से महिला वकील के गायब होने से हड़कंप मच गया है l अगर यह महिला वकील किसी को कहीं दिखाई दे या उनकी कोई सूचना मिले तो तुरंत कटनी पुलिस को सूचित करें... परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को अर्चना तिवारी के संबंध में कोई भी जानकारी हो तो कृपया तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 0731-2522500 पर सूचना दें।