पश्चिम बंगाल सरकार में भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा मंत्री बन गए हैं। डिंडा ने आज मंत्री पद की शपथ ली। डिंडा पश्चिम बंगाल की मोयना सीट से विधायक भारतीय जनता पार्टी के चुने गए थे। भाजपा ने लगातार दूसरी बार उन्हें इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था और वह जीत हासिल करने में सफल रहे थे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल आरएन रवि ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई जिसमें डिंडा भी शामिल थे।