16 एवं 17 अगस्त को कृषि मंत्री मुरैना प्रवास पर रहेंगे
मुरैना / प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना दिनांक 16 एवं 17 अगस्त को मुरैना प्रवास पर रहेगे एवं मुरैना जिला मुख्यालय स्थित व्हाइट हाउस पर प्रातः 10:00 बजे से आमजन की समस्याएं सुनेंगे तथा उनका समाधान करेंगे। मंत्री श्री कंषाना ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव सामने रखें, ताकि उनका समय पर निराकरण किया जा सके।



